Advertisement

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले Bharat Jodo Nyay Yatra एमपी में करेगी प्रवेश

Share
Advertisement

Bharat Jodo Nyaya Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय  यात्रा जारी है जो लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को धौलपुर (राजस्थान) से मध्यप्रदेश में मुरैना से प्रवेश करने जा रही है। राज्य में यह यात्रा करीब पांच दिनों तक रहेगी। राहुल की यात्रा रतलाम जिले के सैलाना से राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले निकली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का चुनाव में कोई असर नहीं पड़ा था। यात्रा जिन 22 विधानसभा क्षेत्रों से निकली थी, उनमें से 18 सीटें भाजपा ने जीती थीं। इसमें पांच एसटी वर्ग के लिए सुरक्षित सीटें भी थीं। इसमें से भी कांग्रेस को दो पर ही जीत मिली।

Advertisement

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाएंगे राहुल गांधी

दरअसल, राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा का 26 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक ब्रेक रहेगा। 27-28 को राहुल इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाकर लेक्चर देंगे। राहुल ने यहीं से पढ़ाई की है। पिछल वर्ष उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने का वादा किया था। बाकी के दिनों में राहुल राजधानी दिल्ली में पार्टी की लोकसभा चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकों में भी शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश में इन जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

राहुल गांधी की यात्रा 2 मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से एमपी में आएगी। इसके बाद वे मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के अन्य जिलों को कवर करेगी। 5 मार्च की दोपहर 2 बजे राहुल गांधी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। राहुल गांधी ने पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 नवंबर 2022 को महाकाल के दर्शन किए थे। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:-Delhi News: BJP पर आप मंत्री आतिशी का बड़ा आरोप, बोलीं… ‘भाजपा ने दी CM केजरीवाल को गिरफ़्तार करने की धमकी’

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *