Advertisement

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को बताया बच्चा, बोले… अपने मजे के लिए करते यात्रा

Kiren Rijiju to Rahul Gandhi

Kiren Rijiju to Rahul Gandhi

Share
Advertisement

Kiren Rijiju to Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी भी बच्चे की तरह हैं। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आता लोग राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बारे में क्यों बात करते हैं।

Advertisement

Kiren Rijiju to Rahul Gandhi: ‘नहीं किया जनता की भलाई का काम’

उन्होंने कहा राहुल अपने मजे के लिए यात्रा करते हैं। इससे जनता का क्या फायदा होगा? यह यात्रा उनके आनंद के लिए है। राहुल गांधी ने जनता की भलाई को कोई काम नहीं किया है।

‘हम उनको गंभीरता से नहीं लेते’

बकौल रिजिजू वो बूढ़े हो चुके हैं लेकिन विचार अभी भी बच्चे वाले हैं। हम उनको गंभीरता से नहीं लेते। रिजिजू ने कहा था, ‘राहुल अभी भी एक बच्चा है। वह बूढ़ा हो गया है लेकिन उसके विचार अभी भी एक बच्चे की तरह हैं। हम उसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। कांग्रेस और वामपंथी उसे बढ़ावा देते हैं, लेकिन यह देश के लिए महत्वपूर्ण नहीं है। पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाएं देश के लिए महत्वपूर्ण हैं।‘

‘रविशंकर प्रसाद ने भी कसा था तंज’

इससे पूर्व बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला भी उन पर इस यात्रा को लेकर तंज कस चुके हैं। सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं। कांग्रेस को कुछ न कुछ तो करना है। राहुल गांधी की इस यात्रा में राहुल देश का मनोरंजन करेंगे और कांग्रेस की किरकिरी।

ये भी पढ़ें: भाजपा के लोग भगवान राम को करना चाहते ‘हाईजैक’- श्रवण कुमार, जेडीयू

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *