Advertisement

Kalki Dham: जानें क्यों खास है भगवान कल्कि का यह मंदिर

kalki dham temple

kalki dham temple

Share
Advertisement

Kalki Dham: सोमवार पीएम मोदी द्वारा कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास हुआ। आपको बता दें कि यहां एक भव्य मंदिर बनने जा रहा है जो भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि को समर्पित होगा। और धार्मिक मान्यता के अनुसार कल्कि भगवान कलयुग के अंतिम चरण में प्रकट होंगे। वहीं शास्त्रों में कल्कि भगवान का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के संभल जिले में होने की बात बताई गई है, जहां ये मंदिर बनने जा रहा है। बताया जाता है कि कल्कि भगवान का मंदिर अपने आप में बेहद खास होगा। आइए जानते हैं कल्कि धाम मंदिर पूरी दुनिया में क्यों खास है।

Advertisement

जानिए क्लकि धाम मंदिर की प्रमुख विशेषताएं

1. भगवान विष्णु के 10वें और कलयुग के अंतिम चरण में अवतरित होने वाले कल्कि भगवान को यह मंदिर समर्पित होगा। यह पहला ऐसा देव मंदिर है जो भगवान के प्रकट होने से पहले ही बन रहा है।

2. कल्कि धाम मंदिर पांच एकड़ परिसर में बन रहा है, जो देखने में अति भव्य होगा।

3. यह पहला ऐसा मंदिर होगा जिसमें 1 नहीं बल्कि 10 गर्भगृह होंगे। मंदिर के 10 गर्भगृहों में भगवान विष्णु के 10 अवतारों की प्रतिमा विराजमान कराई जाएगी। जिसमें मुख्य प्रतिमा कल्कि भगवान की होगी।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/maharashtra-cabinet-approved-the-draft-of-the-bill-for-10-maratha-reservation-in-education-and-government-jobs-news-in-hindi/

4. कल्कि भगवान का मंदिर संभल में इसलिए बनने जा रहा है क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार कल्कि भगवान का जन्म संभल में  विष्णुयशा नाम के तपस्वी ब्राह्म्ण के यहां पुत्र रूप में होगा। भगवान कल्कि के प्रकट होने में अभी काफी समय हैं परंतु यह मंदिर उनकी समृति चिह्न का प्रतीक माना जाएगा।

5. मंदिर का शिखर 108 फीट ऊंचा होगा और इसका आंगन 11 फीट ऊंचाई पर बनाया जाएगा। इसी के साथ मंदिर के प्रांगण में 68 तीर्थ भी स्थापित किए जाएंगे।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *