Advertisement

झारखंड के परिवहन मंत्री ने बढ़ाया मदद का हाथ, दुमका की बेटी को मिला साथ

Share
Advertisement

झारखंड के दुमका जिला के कैराजोरी गांव की रहने वाली 15 वर्षीय सुकुरमुनी मुर्मू अपने पैर के घाव से काफी परेशान थी। दिन-ब-दिन सुकुरमुनी का घाव बढ़ता ही जा रहा था। सुकुरमुनि के परिजन सरकार से अपने बेटी के इलाज के लिए लगातार गुहार लगा रहे थे।  जिसके बाद झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने इस मामले पर संज्ञान लिया और दुमका के उपायुक्त को सुकुरमुनी मुर्मू के उचित इलाज का इंतजाम करवाने के आदेश दिया। जिसके बाद उपायुक्त की पहल पर सुकुरमुनी को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और इलाज शुरू हुआ।

Advertisement

क्या है पूरा मामला ?

दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड के कैराजोरी गांव की रहने वाली सुकुरमुनि मुर्मू अपने पैर के घाव से काफी परेशान थी। पूर्व जरमुंडी प्रखंड के प्रमुख पिंकी सोरेन ने बताया कि जनवरी-फरवरी के दौरान विद्यालय द्वारा सुकुरमुनि को इग्नू में आयोजित होने वाले कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल कराया गया था। कबड्डी खेलने के दौरान गिरने से वह घायल हो गई थी। परिजनों ने जानकारी के अभाव में सुकुरमुनि को टिटनेस का टीका नहीं लगवाया। उन्होंने घाव को कम करने के लिए जड़ी-बूटी के इलाज का सहारा लिया, जिसका परिणाम ये हुआ की उसका घाव ठीक होने के बजाए और बढ़ गया। अभी सुकुरमुनी का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। परिवहन मंत्री की इस पहल से सुकुरमुनी के परिजन काफी खुश हैं और उनकी आंखों में उम्मीद की एक चमक आई है।

रिपोर्ट- सुतिब्रो गोस्वामी

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा, कहा नहीं मांगूंगा माफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें