Advertisement

झारखंड में निकलेगी सैनिक शौर्य सम्मान सह तिरंगा यात्रा, ये दिग्गज होंगे शामिल

Share
Advertisement

झारखंड में पूर्व सैनिक सेवा परिषद और पूर्वी सिंहभूम एवं सैल्यूट तिरंगा, झारखंड के द्वारा सैनिक सम्मान सह तिरंगा यात्रा एवं प्रतिभा सम्मान का आयोजन 29 एवं 30 जुलाई को किया जाएगा। तिरंगा यात्रा 29 जुलाई को पारडीह काली मंदिर से निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए सोनारी आर्मी कैंट पर समाप्त होगी। आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक नीरज सिंह ने बताया कि “29 एवं 30 जुलाई को आयोजित होने वाली यात्रा में पहली बार देश के रियल हीरो, भारत माता के सपूत परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव, एनएसजी कमांडो सुरेंद्र सिंह एवं सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा शामिल होंगे”।

Advertisement

कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव को कारगिल युद्ध में असाधारण वीरता का प्रदर्शन करने के लिए 4 जुलाई 1999 को उच्चतम भारतीय सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। तब 19 साल के जवान योगेन्द्र ने सीने पर 18 गोलियां झेलीं थीं। तिरंगा यात्रा पारडीह काली मंदिर से निकलकर डिमना चौक, मानगो चौक, बस स्टैंड गोलचक्कर, महाराणा प्रताप चौक, जुबली पार्क होते हुए सोनारी स्थित आर्मी कैम्प में सम्पन्न होगी। पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जमशेदपुर स्थित सेना की यूनिट 220 फील्ड रेजिमेंट भारत माता के दोनों सपूतों का आर्मी ग्राउंड में स्वागत एवं अभिनंदन करेगी। जमशेदपुर की आम जनता को 30 जुलाई 2023 को सुबह 11 बजे साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव और कमांडो सुरेंद्र सिंह को सुनने का सौभाग्य मिलेगा।

ये भी पढ़ें: कदमा ईसीसी फ्लैटवासियों के समर्थन में आयी कांग्रेस, डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *