Advertisement

Ranchi: लालू परिवार के थीम पर बना दुर्गा पंडाल, दिखाया गया लालू का किडनी ट्रांसप्लांट, सभी कर रहे हैं प्रशंसा

Share
Advertisement

झारखंड की राजधानी रांची स्थित नामकुम के एक दुर्गा पूजा पंडाल कई मायनों में अन्य पूजा पंडालों से बिल्कुल अलग है। पूजा पंडाल को जहां शिवलिंग का रूप दिया गया है, वही पंडाल परिसर में 101 छोटे-छोटे शिवलिंग का निर्माण किया गया है। इन 101 शिवलिंग के बीच भगवान भोलेनाथ की सबसे भरोसेमंद सवारी नंदी को भी दर्शाया गया है।

Advertisement

आपको बता दें इन सब के बीच इस पूजा पंडाल की खासियत यह है कि यहां पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जीवन के कुछ पहलु को दर्शाया गया है। जहां एक दुर्गा पूजा पंडाल में लालू यादव की बेटी रोहिणी को शक्ति के रूप में दिखाया गया है। इसके साथ ही लालू प्रसाद यादव को गरीबों का मसीहा बताया गया है। लालू प्रसाद यादव, रोहिणी सहित पांच पुतले बनाए गए और उन्हें मंच पर रखा गया। पर्दे पर बैनर लगाया गया है जिसमें रोहिणी और लालू यादव के नाम लिखे हैं. साथ ही अमीर, गरीब और दलित लिखा हुआ है। दरअसल, यह दुर्गा पंडाल नामकुम रेलवे स्टेशन के पास जय माता दी क्लब द्वारा लगाया गया है।

किडनी डोनेट करने का दृश्य

बेटी रोहिणी ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट करने का दृश्य लोकप्रिय हो गया है। पूजा पंडाल में आने वाले लोगों ने बेटी की भूमिका पर बने इस विषय की बहुत प्रशंसा की है।

रोहिणी की सभी कर रहे है प्रशंसा

बेटी के रूप में रोहिणी ने अपने पिता के लिए जो त्याग किया है, वह सार्वजनिक रूप से स्पष्ट है और कबीले तारीफ है। नवरात्र के दौरान कन्या पूजन स्थान वहीं अपने पिता की सेवा और त्याग की भावना का प्रदर्शन समाज को संदेश देता है।

ये भी पढ़ें: UP: AC कोच में महिला की डिलीवरी, ट्रेन के नाम पर रखा बेटी का नाम, दिल्ली से जा रही थी बांदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें