Advertisement

रांची में उपद्रवियों ने मचाया तांडव , हिंदू मंदिरों में फेंके पेट्रोल बम , सामने आया CCTV फुटेज

Share
Advertisement

Ranchi Violence: झारखंड के रांची में उपद्रवियों ने एक नहीं बल्कि चार मंदिरों में तोड़फोड़ किया की है। बताया जा रहा है कि यह मामला राजधानी रांची के मांडर थाना का है। मिली जानकारी के मुताबिक मांडर के मुड़मा स्थित महावीर मंदिर, छोटा बजरंग बली मंदिर, बूढ़ा महादेव और मड़ई देवी मंडप में स्थित प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने कटर मशीन से खंडित किया। जिसके बाद से लोगों के बीच आक्रोश नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस के ओर कहा गया है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, रांची के मांडर में एक साथ चार मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की मूर्तियों को खंडित करने के लिए उपद्रवियों ने कटर मशीन का इस्तेमाल किया गया है।  जैसे ही इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो उनका गुस्सा टूट पड़ा। हजारों लोग लाठी-डंडों और हथियारों के साथ ग्रामीणों ने तीन जगह एनएच को जाम कर दिया है और बीच सड़क पर बैठ गए है। यहां तक ग्रामीणों ने कई जगहों पर लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया। हालात को ध्यान में रखते हुए इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थानीय लोगों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।

किन मंदिरों में तोड़फोड़?

मिली जानकारी के मुताबिक, मांडर के मुड़मा स्थित महावीर मंदिर, छोटा बजरंग बली मंदिर, बूढ़ा महादेव और मड़ई देवी मंडप में स्थित मुर्तियों को असामाजिक तत्वों ने कटर मशीन से खंडित कर दिया। जिसके बाद से ग्रामिणों के बीच यह ख़बर आग की तरह फैल गई और देखते-देखते हजारों लोग लाठी-डंडों और हथियारों के साथ सड़क पर आ गए। इनमें महिलाओं की भी बड़ी तादाद थी। लोग मूर्तियों को खंडित करने वालों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने और फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/sports/he-is-a-good-cricketer-i-wish-he-was-a-good-man-also-hasin-jahan/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें