Advertisement

Jharkhand: JCB पर बैठकर शादी करने पहुंचा दूल्हा, उसी पर विदा होकर दुल्हन आई ससुराल

Share
Advertisement

झारखंड के रांची से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को JCB पर बैठाकर अपने घर यानी दुल्हन के ससुराल ले जा रहा है। JCB को फूलों से सजा कर बैंड बाजे के साथ दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा था। विदाई के समय JCB के बकेट में दूल्हा दुल्हन को बैठाकर पूरे शहर में घुमाया गया। अब इस शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Advertisement

आपको बता दें कि रांची से सटे टाटीसिलवे में फूलों का काम करने वाले कृष्षा मालाकरार की शादी चतरा गांव की आरती के साथ हुई। हर किसी का सपना होता है कि उसकी शादी यादगार बन जाए। पूरे राज्य में इससे पहले किसी ने भी JCB में बारात नहीं निकाली। पहली बार बारात के साथ दुल्हन की विदाई भी कार, जीप या बग्घी में नहीं, बल्कि JCB में हुई। जानकारी के मुताबिक, 13 जून की रात को कृष्णा की बारात JCB पर उनके गांव से 10 किलोमीटर दूर दुल्हन के घर पहुंची।

फूलों से सजी JCB को देखकर सभी लोग हैरान थे। JCB में खुदाई के लिए लगे बकेट में मोटे-मोटे गद्दे भी बिछाए गए थे। शादी के बाद उसी JCB में कृष्णा अपनी दुल्हन आरती को विदा कराके पहुंचे। सोशल मीडियो पर वायरल वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। ये कोई पहला मौका नहीं है, जब कोई अपनी शादी में JCB का इस्तेमाल किया हो। इसी तरह का एक वीडियो गुजरात से भी वायरल हुआ था। नवसारी के रहने वाले केयूर पटेल अपनी शादी में जेसीबी पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें