Advertisement

Jharkhand: साकची शिव मंदिर में भक्तों का तांता, कावड़ियों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Share
Advertisement

Jharkhand: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर स्वर्णरेखा नदी से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा में स्टील सिटी सुरभि शाखा की महिलाओं के अलावे सैकड़ो शिव भक्त शामिल हुए। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद थे। उन्होंने सभी कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रावण मास पवित्र माह होता है। यह महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित रहता है। हर ओर उल्लास का वातावरण रहता है। सच्चे मन से की गई पूजा का फल अवश्य मिलता है।

Advertisement

जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से कांवर यात्रा का आयोजन निःसंदेह उनकी धार्मिक भावनाओं को दर्शाता है। भगवान भोलेनाथ सभी कांवड़ियों की मनोकामनाएं पूरी करें।

इससे पहले सुबह 7 बजे सभी कांवड़िया स्वर्णरेखा घाट, हाथी घोड़ा मंदिर के समीप एकत्रित हुए। वैदिक मंत्रोचार के साथ सभी ने नदी से पवित्र जल भरा।  संकल्प लेकर सभी वहां से कतारबद्ध होकर साकची शिव मंदिर पहुंचे।

इस दौरान रास्ते में भूत-बैताल बने लोगों ने नृत्य कर कांवड़ियो के मन में भक्ति का संचार किया। साकची शिव मंदिर पुहंचने के बाद सभी कांवड़ियों ने बारी-बारी से जलाभिषेक किया। मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल, संतोष अग्रवाल, अरूण बांकरेवाल, सीए सुमित खंडेलवाल, समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

रिपोर्ट- बरुण कुमार

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: बिजली विभाग की लापरवाही, करंट लगने से शख्स की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें