Advertisement

Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, कही ये बातें

Share
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा कि सरकारें आती जाती रहती है, लेकिन राज्य में विकास की गाड़ी अनवरत चलती रहती है। यही विकास धर्म है इसी में जनहित है।

Advertisement

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने मुख्यमंत्री काल में स्वीकृत योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव को भी भेजी गई है। रघुवर दास ने पत्र में अपने मुख्यमंत्रित्व काल में निर्माणाधीन योजनाओं का जिक्र किया है। जिसमें जमशेदपुर में लगभग 10,000 आवास इकाई का निर्माण होना बाकी है और बड़ी संख्या में निर्माण अधूरे हैं। उन्होंने पत्र में मशेदपुर इंजीनियरिंग प्रोफेसर कॉलेज की चर्चा की है। कॉलेज की इमारत वर्ष 2019 में बनाकर तैयार की गई थी। जो खंडहर में तब्दील हो चुकी है। वहीं भुइयाडीया चौक पर फ्लाईओवर, स्वर्णरेखा नदी पर 4 किलोमीटर का लंबा ब्रिज, बहरागोड़ा nh-33 और गोविंदपुर में एलिवेटर कॉरिडोर निर्माण, अलावा कई योजनाओं में तेजी लाने की मांग की गई है। जिससे झारखंड के लोगों को इस योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान जमशेदपुर मेरे दिल में बसता था और जमशेदपुर की हर समस्या को दूर करना मेरा कर्तव्य था। शहर में जाम की स्थिति ना हो उसको लेकर दर्जनों ब्रिज और पुल का निर्माण करने के लिए योजना तैयार की गई थी। बावजूद सरकार बदलते ही वह योजनाएं धीमी हो गई।

ये भी पढ़े: झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की बाबूलाल मरांडी ने संभाली कमान, भाजपाइयों में खुशी की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें