Advertisement

Jharkhand: सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस में आर्मी जवान की फायरिंग, RPF दल ने किया गिरफ्तार

Share
Advertisement

Jharkhand: सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में एक शक्स ने खूलेआम अपने रिवाल्वर से गोली चला दी। एक शक्स गलत टिकट लेकर दूसरे ट्रेन में चढ़ गया। पहले कोच अटेंडेंस से बहस की, फिर अपनी रिवाल्वर निकालकर खुलेआम गोली चलाने लगा। इस गोलीबारी में एक यात्री घायल हो गया है। आरोपी को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

कोच अटेंडेंस से बहस के बाद चलाई गोली

दरअसल, 41 वर्षीय एक व्यक्ति हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का टिकट लेकर शियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर चढ़ गया। आरोपी ने ट्रेन में चढ़ने के बाद अपने कोच में यात्रीयों की सूची लेने आये कोच अटेंडेंस से बहस कर ली। बहस के बीच उसने जेब से रिवाल्वर निकाली और खूलेआम ट्रेन के अंदर गोली चलाने लगा। जिसमें एक यात्री के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है।

RPF दल ने आरोपी को किया गिरफ्तार

यह घटना गुरुवार की रात करीब 9:45 बजे हुई है, जब ट्रेन झारखंड के धनबाद और गोमोह स्टेशन के बीच चल रही थी। तब एक व्यक्ति ने बी-7 कोच में कोच अटेंडेंस से बहस कर गोली चला दी, जिसमें एक यात्री घायल हो गया।  आरोपी का नाम सेवानिवृत्त सैनिक हरविंदर सिंह है। RPF दल ने घटना की सूचना मिलते ही आरोपी को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।

आर्मी जवान हरपिंदर सिंह ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के बी-8 पर फायरिंग हुई। सिख रेजिमेंट के रिटार्यड आर्मी जवान हरपिंदर सिंह, जो नशे में था, 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट था, लेकिन वे सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस में सवार हो गए। धनबाद स्टेशन पर उन्हें ट्रेन में सवार किया गया था। ये घटना ट्रेन खुलने के कुछ मिनटों के अंदर मतारी स्टेशन के पास हुई है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand: CM सोरेन को नहीं मिल रही राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *