Advertisement

जमशेदपुर में बढ़ा सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ, बदहाल सड़कों से लोग हुए परेशान

Share
Advertisement

जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों की बदहाल सड़कों की स्थिति को लेकर लगातार आंदोलन चलाने के बावजूद भी स्थिति जस की तस बरकरार है। इधर सेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा बारीगोडा ग्रामीण इलाके में हस्ताक्षर अभियान चलाकर स्थानीय लोगों की अपनी आवाज बुलंद करने की कोशिश की गई। परसुडीह, हलुदबनी,बेड़ाडीपा,रानीडीह,गदरा गोविंदपुर की सड़क की स्थिति इन दिनों बद से बदतर है। लगातार सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों की बदहाल सड़कों की स्थिति को लेकर लगातार आंदोलन चलाने के बावजूद भी स्थिति जस की तस बरकरार है। इधर सेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा बारीगोडा है। स्थिति इतनी भयावह है कि लोगों मे डर का माहौल व्यापत है। कई संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार आंदोलन का रूप अख्तियार किया लेकिन निष्कर्ष शून्य ही निकला।

Advertisement

इसी क्रम में सेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा लगातार हस्ताक्षर अभियान चलाकर स्थानीय लोगों की आवाज को बुलंद करते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया गया। सेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा अभियान के अंतिम चरण में बारिगोड़ा चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया।

जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जानकारी देते हुए सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा कि देश आजाद हुए 75 वर्ष से ऊपर हो गए पर क्षेत्र की स्थिति जस की तस बरकरार है। उन्होंने कहा कि डर के माहौल में कब तक लोग अपना जीवन यापन करेंगे लगातार आंदोलन करने के बावजूद जनप्रतिनिधियों और सरकार की नींद नहीं खुल रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सरकार की नींद खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर सोई हुई सरकार नहीं जागी तो उग्र आंदोलन के लिए वे बाध्य होंगे।

ये भी पढ़े: रिकॉर्ड बनाने की ओर जिला पुलिस, गुम हुए हजार से ज्यादा मोबाइल लौटाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *