Advertisement

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस का 3 दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आज से आगाज, सीएम सोरेन ने किया शुभारंभ

Share
Advertisement

आज झारखंड विधानसभा का 22 वां स्थापना दिवस है। इस स्थापना दिवस को समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। माले विधायक विनोद सिंह को समारोह में उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम में स्पीकर रबींद्र नाथ महतो द्वारा रचित पुस्तक ‘संसदीय दायित्व के तीन वर्ष’ का लोकार्पण भी किया। बता दें झारखंड का ये विधानसभा स्थापना समारोह तीन दिनों तक चलेगा।

Advertisement

23 को सांस्कृतिक कार्यक्रम व डॉ कुमार विश्वास का काव्य पाठ होगा। 23 की शाम मुकुंद नायक व मधु मंसूरी की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। इसी दिन विधानसभा द्वारा केंद्र व राज्य संबंध पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची और पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च, पीआरएस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सम्मेलन में देशभर के विधिक व संसदीय विशेषज्ञ पहुंचेंगे। 10 अलग-अलग विषयों पर देशभर के विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। 24 नवंबर को छात्र सांसद आयोजित किया जायेगा।

सीएम सोरेन ने संबोधन भी किया और कहा कि ग्रामीण आज भी कई चुनौतियों से गुजर रहे हैं। कार्यपालिका के साथ-साथ विधायिका को भी इनकी तस्वीर बदलने की कोशिश करनी चाहिए। उत्कृष्ट विधायक विनोद कुमार सिंह, शहीदों को परिजन, टॉपर विद्यार्थियों और सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई दी। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर स्पीकर को भी बधाई दी।

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने संबोधित किया उन्होंने इस मौके पर बधाई दी। और कहा कि आज खुशी का दिन है। उत्साह का दिन है। एकीकृत बिहार में काफी दूरी होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी होती थी। आदिवासी-दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों का शोषण लंबे अरसे तक चला। ये वीर शहीदों की धरती है। इन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया। लंबे संघर्ष के बाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मिला। विधानसभा बनी। विधायिका व कार्यपालिका ने मिलकर राज्य को दिशा देने का काम किया। झारखंड की सर्वोच्च पंचायत है विधानसभा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *