Advertisement

बीपीएससी बहाली लैंड फॉर जॉब घोटाला- जीतनराम मांझी

Jitanram Manjhi on BPSC Recuritment

Jitanram Manjhi on BPSC Recuritment

Share
Advertisement

Jitanram Manjhi on BPSC Recuritment: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(HAM) सुप्रीमो जीतनराम मांझी(JItan ram manjhi) ने प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बीपीएससी(Bihar Public Service Commission) की भर्ती प्रक्रिया पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि यह भर्ती प्रक्रिया शक के घेरे में है। यह लैंड फॉर जॉब (जमीन के बदले नौकरी देने) का मामला है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की जांच की मांग की है।

Advertisement

Jitanram Manjhi on BPSC Recuritment: मनी फॉर जॉब मामले का भी आरोप

जीतनराम मांझी ने सीएम नीतीश सरकार पर यह आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। यह नियुक्ति लैंड फॉर जॉब की तर्ज पर की गई हैं। इसमें आरक्षण की अनदेखी कर लोगों को नौकरी दी गई है। उनका आरोप है कि यह मनी फॉर जॉब का भी मामला है। बिहार सरकार ने युवाओं के साथ अन्याय किया है।

Jitanram Manjhi on BPSC Recuritment: सरकार मान रही है भर्ती प्रक्रिया को बड़ी उपलब्धि

आपको बता दें कि सरकार बहाली प्रक्रिया के बहाने अपनी पीठ थपथपाने में लगी है। सीएम से लेकर डिप्टी सीएम तक इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रहे हैं। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तो यह तक कहा था कि इतने बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया सरकार की एक बड़ी पहल है। वे इसे आगामी चुनावों में मुद्दा बनाकर भुनाने में जुटे हैं। वहीं जातीय जनगणना पर भी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। हालांकि इस पर भी कई नेताओं द्वारा आए दिन सवाल खड़े किए जाते हैं।

Jitanram Manjhi on BPSC Recuritment: सीएम नीतीश कुमार सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

बिहार में लोक सेवा आयोग की तरफ से 1.70 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया की गई थी। इसमें अभी तक 1.22 लाख पदों पर भर्ती की गई है। बचे हुए पदों को आगे आने वाली भर्ती प्रक्रिया में सम्मलित करने का उदेदेश्य है। चुने हुए लोगों की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। अगले महीने उन्हें नौकरी ज्वाइन कराई जाएगी। इसी क्रम में आगामी दो नवंबर को सीएम नीतीश कुमार गांधी मैदान में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

क्या है लैंड फॉर जॉब घोटाला

कथित लैंड फॉर जॉब घोटाले में प्रदेश के आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित, उनके बेटे तेजस्वी यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को आरोपी बनाया गया है। मामले की सुनवाई दिल्ली स्थित राऊज एवेन्यू कोर्ट में चल रही है। आरोप है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए जमीन के बदले जॉब दी थीं।

ये भी पढ़ें: किराना व्यवसायी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *