Advertisement

चंद्रयान-3 की सफलता पर हुड्डा से भिड़े विज कहा- PM मोदी का लो नाम

Share
Advertisement

Haryana Monsoon Session: चंद्रयान-3 23 अगस्त यानी बुधवार को चांद की सतह पर पहुंच चुका है और इसी के साथ आम जनता से लेकर नेताओं तक चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरी हो चुका है। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। हालांकि इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और गृहमंत्री अनिल विज हल्कि नोक-झोंक भी हो गई।

Advertisement

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सत्र की शुरूआत करने से पहले पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया के लिए शोक प्रस्ताव पढ़ा। जिसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विधायक गोपाल कांडा के भाई, स्वतंत्रता सेनानियों, प्रदेश के शहीद सैनिकों, ओडिशा रेल हादसे में मारे गए लोगों और आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

चंद्रयान-3 की सफलता पर दी बधाई

इसके बाद सीएम मनोहर ने ‘चंद्रयान-3’ की सफलता पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इसरो को बधाई देते हुए हुए कहा कि ‘चंद्रयान-3’ हमारे लिए गर्व की बात है। सीएम ने हरियाणा के कई वैज्ञानिकों का भी जिक्र किया और पीएम नरेंद्र मोदी का भी अभिनंदन किया। सीएम ने कहा कि भारत ने चंद्रयान मिशन में बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। 


‘चंद्रयान-3’ की सफलता के पीछे हर पीएम का हाथ

हालांकि इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और गृहमंत्री अनिल विज के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ‘चंद्रयान-3’ की कामयाबी एक दिन में नहीं मिली। यह अचीवमेंट एक दिन की नहीं है। इसमें हर पीएम का योगदान रहा है। इस पर विज ने कहा कि यह सफलता तब मिली जब नरेंद्र मोदी पीएम हैं, आप मोदी का नाम लो।

सरकार लाएगी पांच बिल

सत्र में सरकार पांच बिल पेश करेगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बिल कॉमर्शियल क्षेत्रों में स्थित भूखंडों में फ्लोरवाइज रजिस्ट्री होने का है। वहीं सदन में आज हंगामा भी होगा। कांग्रेस-इनेलो ने नूंह हिंसा, बाढ़, सीईटी व बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। वहीं सरकार ने भी विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए मजबूत तैयारी की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी मंत्रियों से पूरी तैयारी के साथ सदन में आने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य सदन के जरिये प्रदेश को जनहित के मुद्दे से अवगत कराना है।  

ये भी पढ़ें: Haryana: नूंह हिंसा में एक अरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें