Advertisement

नूंह शोभायात्रा: नल्हड़ के महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक, 51 लोगों को मिली परमिशन

Share
Advertisement

हरियाणा में नूंह हिंसा को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। दरअसल हिंदू संगठनों ने आज यानी सोमवार (28 अगस्त) को ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था। जिसके बाद नूंह में चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई। हालांकि नलहड़ के महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया है।

Advertisement

नूंह में धारा 144 लागू

नूंह में ब्रजमंडल यात्रा निकालने के ऐलान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि नूंह में सुरक्षाबलों की 24 कंपनियां चप्पे-चप्पे हैं। नूंह में धारा 144 लागू की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूलों, कॉलेजों और बैंकों को बंद किया गया है।

51 लोगों को मिली जलाभिषेक की अनुमति

सोमवार सुबह प्रशासन ने नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए साधु-संतो और विश्व हिंदू परिषद के लोगों को परमिशन दी। जिसके बाद पुलिस नूंह बाइपास से पुलिस 3 गाड़ियों से 51 लोगों को नलहरेश्वर मंदिर के लिए लेकर निकली। जिन्होंने पटौदी आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव और विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार राय की अगुआई में जलाभिषेक किया।

सीएम मनोहर लाल ने की अपील

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से अपील की है कि वो अपने आसपास के मंदिरों में जलाभिषेक करें। सावन की अंतिम सोमवारी होने की वजह से वो लोगों की आस्था को नहीं रोक सकते। नलहड मंदिर में जलाभिषेक को लेकर भी हरियाणा पुलिस सतर्क है। सोनीपत पुलिस ने भी जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में धारा 144 लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *