Advertisement

अगली बार चांद के ऊपर जाएगा चंद्रयान 4, तुमको उसमें भेजेंगे: CM मनोहर लाल

अगली बार चांद के ऊपर जाएगा चंद्रयान 4, तुमको उसमें भेजेंगे: CM मनोहर लाल

अगली बार चांद के ऊपर जाएगा चंद्रयान 4, तुमको उसमें भेजेंगे: CM मनोहर लाल

Share
Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जनसंवाद कार्यक्रम एक बार फिर चर्चा में आया है। हिसार में एक जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम खट्टर एक महिला को चंद्रयान-4 पर भेजने के बारे में बोल रहे है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विपक्षी पार्टियों ने सीएम खट्टर को इस वीडियो को लेकर घेर लिया है।

Advertisement

हिसार के जनसंवाद कार्यक्रम में एक महिला ने कहा कि हमारे यहां एक फैक्ट्री बनाने का कष्ट करें ताकि महिलाएं काम कर सकें। हमें काम मिल जाएगा। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि अगली बार चंद्रयान 4 चांद पर जाएगा तो आपको उसमें भेजेंगे। सीएम खट्टर की प्रतिक्रिया सुनकर वहां उपस्थित लोग हंसने लगे। मुख्यमंत्री ने फिर महिला को नीचे बैठा दिया। विपक्षी पार्टियों ने CM खट्टर के इस बयान की जमकर आलोचना की है।

AAP ने BJP पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के ट्विटर खाते से सीएम खट्टर को निशाना बनाया गया है। ट्वीट में कहा गया है कि ‘अगली बार Chandrayaan-4 जाएगा तो उसमें तुमको भेज देंगे।’ ऐसे मुख्यमंत्री पर धिक्कार है। जिन नेताओं को जनता ने सेवा करने के लिए चुना था, आज वही जनता का मज़ाक उड़ा रहे हैं। महिला का अपराध इतना था कि उसने रोजगार के लिए फैक्ट्री मांगी। यही मांग अगर मोदी जी के अरबपति मित्रों ने अपने व्यक्तिगत फ़ायदे के लिए की होती तो खट्टर साहब उन्हें गले लगाकर पूरी सरकार को उसकी सेवा में लगा देते।

मुख्यमंत्री खट्टर के बयान पर हरियाणा आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका ट्वीट किया कि महिला- फैक्ट्री लगवा दीजिए ताकि हमें रोजगार मिल जाए। मुख्यमंत्री मनोहर ने कहा कि ‘अगली बार चांद के ऊपर जाएगा चंद्रयान 4, तुमको उसमें भेजेंगे’। सीएम खट्टर का जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। इसके बाद सीएम ने महिला को नीचे बैठा दिया। वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह हरियाणा का दुर्भागय है की हरियाणा में भाजपा की सरकार है।

ये भी पढ़ें – Haryana: G-20 डेलिगेट्स को खूब भाया हरियाणवी कल्चर, विदेशी मेहमानों को बांधी गई पगड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *