Advertisement

Haryana News: ये सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई: दीपेंद्र हुड्डा

haryana-news-dipendra-hudda-on-the-murder-of-nafe-singh
Share
Advertisement

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी (Nafe Singh Rathee) की हत्या के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस औप सभी दूसरी पार्टियां हरियाणा सरकार पर निशाना साध रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हु्ड्डा (Deepender Singh Hooda) ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं।

Advertisement

Haryana News: ‘CM और राज्य के गृह मंत्री ज़िम्मेदारी लें’

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हु्ड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री नफे सिंह राठी  की हत्या की ज़िम्मेदारी लें। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए पूछा कि 10 साल की सरकार के बाद हरियाणा में इस तरह का जंगल राज क्यों स्थापित हुआ? उन्होंने कहा कि ‘ये अभी जांच का विषय है कि कौन इसमें शामिल हैं। ये राजनीतिक साजिश है या नहीं। जब तक पूरी जांच सामने नहीं आएगी, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन हरियाणा में गैंगस्टर सक्रिय क्यों हो गए हैं?’

कैसे हुई थी हत्या?

हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी कार में थे जब हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में पूर्व विधायक के एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई थी।

नफे सिंह राठी के बेटे के सरकार पर आरोप

नफे सिंह राठी के बेटे एवं बहादुरगढ़ नगर परिषद के पार्षद जितेंद्र सिंह राठी ने अपने पिता की हत्या में सरकार को दोषी बताया है। उन्होंने जानकारी दी कि काफी समय पहले SP को लिखित में देकर जान को खतरा बताया था। उन्होंने कहा कि ‘सबूत भी दिए, लेकिन जानकारी होने के बाद भी उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं दी गई। बहुत कोशिश की, सरकार के पास गए, लेकिन सरकार ने मदद नहीं की और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया। इसका ही नतीजा है कि नफे सिंह राठी की हत्या कर दी गई।’

ये भी पढ़ें- Assam Assembly: ‘जब तक जिंदा हूं, असम में बाल विवाह नहीं होने दूंगा’, असम सीएम हिमंता का बड़ा बयान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *