Advertisement

रेनू भाटिया का विवादित बयान, “Oyo रुम में हनुमान जी की आरती करने तो नहीं जाती”

Share
Advertisement

हरियाणा की महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया का एक विवादित बयान सामने आया है। रेनू भाटिया ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कई बाते कही है। दरअसल, भाटिया बीते दिनों RKSD कॉलेज में कानूनी और साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “Oyo रुम में लड़कियां हनुमान जी की आरती करने तो नहीं जाती, ऐसी जगहों पर जाने से पहले ध्यान रखे वहां आपके साथ गलत भी हो सकता है।”

Advertisement

अक्सर लड़कियों की तरफ से बयान दर्ज करवाए जाते हैं कि एक लड़के से दोस्ती थी, उसने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर कुछ पिला दिया, फिर बुरा काम किया और वीडियो बना ली। ये एक स्वाभाविक सी बात हो गई। उन्होंने लड़कियों के लिए कहा कि क्या उन्हें नहीं पता वो अगर ऐसी किसी जगह पर जा रही हैं तो हनुमान जी की आरती करने तो जा नहीं रही। दोस्ती में उनके साथ कुछ गलत भी हो सकता है, ये सोचने की बात है

उन्होंने कहा कि जब लड़कियां बाकि सब चीजों में इतना मेच्चोर हैं कि उन्हें पता है कि कॉलेज जाने के लिए उन्हें अपने परेंटस से क्या चाहिए, कॉलेज में क्या होता है, तो इस मामले में क्यों नहीं? भाटिया ने आगे कहा कि कॉलेज में आते ही लड़के-लड़कियों को पता नहीं क्या मिल जाता है कौन से पंख लग जाते है। लड़कियों को लगता है अब कुछ भी पहनों, कितने भी मॉडर्न कपड़े पहनों और लड़कों को लगता है कॉलेज में जाते ही मेरी बाइक होगी और मेरी गर्ल फ्रेंड होगी

ये भी पढ़ें: UP: 20 फिट ऊपर पेड़ से लटका मिला शव, ये थी वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *