Advertisement

Chandigarh:  हरियाणा का एक और IAS रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Chandigarh:  हरियाणा का एक और IAS रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Chandigarh:  हरियाणा का एक और IAS रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Share
Advertisement

Chandigarh: हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एमडी IAS जयवीर आर्य को पंचकूला से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) की टीम ने जयवीर आर्य को 3 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जयवीर आर्य ने 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने मौके से 3 लाख रुपये बरामद किये है। एसीबी आज जयवीर आर्य को कोर्ट में पेश कर सकती है। इससे पहले, मंगलवार को ही आईएएस विजय दहिया को भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। दहिया पर आरोप है कि हरियाणा कौशल निगम में 50 लाख रुपये के बिल पास करवाने के एवज में वो पैसे लेते थे। छह महीने पहले एक महिला की गिरफ्तारी के बाद दहिया को गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement


Chandigarh: जयवीर आर्य पर लगे ये आरोप

हरियाणा वेयरहाउसिंग की एक महिला डीएम (जिला प्रबंधक) से नजदीकी जिले में पोस्टिंग के नाम पर 5 लाख रुपये मांगे गए। सौदा तीन लाख रुपये में तय हुआ। एसीबी करनाल की टीम ने सबसे पहले एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया। फिर आरोपी ने बताया कि यह पैसा अन्य अधिकारियों के माध्यम से एमडी जयवीर सिंह आर्य के पास जाना है। दलाल के माध्यम से महिला अधिकारी को दूर के जिलों में ट्रांसफर करने का भय दिखाया गया। महिला अधिकारी ने पति ने करनाल एसीबी के एसपी राजेश फोगाट से संपर्क किया। एसपी के आदेश पर इंस्पेक्टर सचिन कुमार की अगुवाई में टीम तैयार की गई और फिर गिरफ्तारी हुई।


इससे पहले IAS विजय दहिया को गिरफ्तार किया गया था


आईएएस अधिकारी विजय दहिया को हरियाणा के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के एक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया था। हरियाणा कैडर के 2001 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी दहिया पूर्व में पंचकूला में हरियाणा कौशल विकास विभाग के आयुक्त के रूप में तैनात थे।

आईएएस अधिकारी विजय दहिया को भ्रष्टाचार के एक मामले में हरियाणा के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा कैडर के 2001 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी दहिया पहले आयुक्त, हरियाणा कौशल विकास विभाग, पंचकुला के पद पर तैनात थे।

संबंधित मामले में एक महिला की गिरफ्तारी के बाद 20 अप्रैल को एसीबी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसीबी के एक अधिकारी ने दहिया की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपों के मुताबिक, दहिया की परिचित महिला ने कथित तौर पर पैसे के बदले कुछ बिलों को मंजूरी दिलाने के लिए एक सुविधा प्रदाता के रूप में काम किया। महिला के अलावा, एसीबी ने दहिया और एक अन्य अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न दंड प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें: Haryana: ‘हरियाणा में ज्यादा जल रही है पराली’, AAP ने लगाया आरोप, CM खट्टर से मांगा इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें