Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के आते ही MSP लोकसभा और राज्यसभा में पारित होकर बनेगा कानून : जयराम रमेश

Jairam ramesh about msp in bharat jodo nyay yatra
Share
Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इन दिनों गुजरात पहुंची है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले ही एक बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने किसानों को MSP की गारंटी दी है। किसान आंदोलन पर ही आज कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने फिर टिपपणी की है। उन्होंने क्या कहा इस ख़बर में पढ़िए।

Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की MSP की गारंटी

कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा न्याय के पांच स्तंभों पर खड़ा हुआ, नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय। जयराम रमेश ने बताया कि इन 5 स्तंभों में से 3 पर कांग्रेस पार्टी ने गारंटी दी है। ये कांग्रेस पार्टी की गारंटी है। किसानों के न्याय के लिए हमने कहा है कि MSP लोकसभा और राज्यसभा में पारित होकर कानून बनेगा।

13 या 14 मार्च को खत्म होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। यह न्याय यात्रा नंदुरबार से धुले, मालेगांव और नासिक तक जाएगी, जहां राहुल गांधी प्रसिद्ध काला राम मंदिर और त्र्यंबकेश्वर मंदिर में जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी ठाणे जिले के भिवंडी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से यह यात्रा मुंबई में प्रस्तावित ‘समापन सभा’ के लिए रवाना होगी। समापन सभा 13 या 14 मार्च को हो सकती है।

ये भी पढ़ें- रूठों को मनाने का दौर या बात कुछ और! उपेंद्र कुशवाहा से मिले बीजेपी के संजय जयसवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *