Advertisement

CM नीतीश कुमार के आवास पर महाबैठक जारी, सामने आई तस्वीरें

Share
Advertisement

आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एकता बनाने के उद्देश्य से अट्ठारह दलों के शीर्ष विपक्षी नेताओं की पहली बड़ी बैठक आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर जारी है। इस बैठक में छह राज्यों के सीएम और 5 राज्यों के पूर्व सीएम शामिल हुए हैं। बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए यह बैठक बुलाई है।

Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस बैठक की मेजबानी कर रहे हैं। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास ‘1 अणे मार्ग’ पर हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और विपक्ष के कई अन्य नेता इस बैठक में भाग ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Loksabha Chunav: 2019 की 160 हारी सीटों पर PM करेंगे 45-55 रैलियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें