Advertisement
Delhi NCR

जानें कौन था तिहाड़ जेल में मारा गया गैंगस्टर Tillu Tajpuriya?

Share
Advertisement

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuriya) दिल्ली रोहिणी कोर्ट में शूटआउट का मुख्य आरोपी था। वो राष्ट्रीय राजधानी के तिहाड़ जेल में बंद था, जहां उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मिली जानकारी बताती है कि गैंगवार के कारण जेल के अंदर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

Advertisement

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, गैंगस्टर टिल्लू को प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य योगेश टुंडा ने मारा है। आपको बता दें कि जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों द्वारा किए गए हमले के बाद, उसे तुरंत दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (DDU Hospital) ले जाया गया था। हालांकि, उसे वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

कौन था गैंगस्टर Tillu Tajpuriya?

सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के अंदर हुई गोलीबारी का मुख्य आरोपी करार दिया गया। इसके बाद, उसपर कार्यवाई की गई, जिसमें उसे सलाखों के पीछे डाल दिया गया। आपको बता दें कि वो कई सालों से जेल में बंद था। वो हत्या के आरोप में नामजद था।

आपको बता दें कि रोहिणी कोर्ट शूटआउट का मामला 2021 का है। हमले को अंजाम देने का काम टिल्लू को सौंपा गया था। इस घटना में गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की जान चली गई थी। दरअसल, टिल्लू के गैंग के 2 लोग वकील बनकर आए थे और रोहिणी अदालत में सुनवाई के दौरान गोगी की हत्या कर दी थी। बाद में दोनों लोगों को पुलिस ने गोली मार दी थी।

पुलिस ने बताया कि टिल्लू ताजपुरिया जेल के अंदर से व्हाट्सएप के जरिए दोनों शूटरों के लगातार संपर्क में था। आपको बता दें कि गोगी टिल्लू का प्रतिद्वंद्वी गिरोह का सदस्य था।

हालांकि, 2 मई को तड़के टिल्लू ताजपुरिया पर तिहाड़ जेल में दो लोगों ने हमला किया था। टिल्लू पर लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों हमला किया गया था, जिसके बाद वो घायल हो गया था। घटना के बाद, उसे तुरंत दिल्ली के डीडीयू अस्पताल ले जाया गया था, हालांकि, उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया था।

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.