Advertisement

Weather Update: राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर, जानें क्या है मौसम विभाग का अनुमान…

Weather Update: Meteorological Department predicts cold havoc in the capital Delhi. delhi-ncr-weather-forecast-today-cold-and-fog-update in hindi news
Share
Advertisement

Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच लगातार मौसम खराब बना हुआ है। तापमान चार डिग्री से नीचे चल रहा है। कई जगहों पर घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने ये अनुमान लगाया है की अगले चार दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। 17 और 18 जनवरी को घने कोहरे के साथ ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 19 और 20 जनवरी को यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

पिछले दिनों कैसा था मौसम

बता दें, राजधानी दिल्ली में मंगलवार 16 दिसंबर को सामान्य से चार डिग्री से कम तापमान, जो 3.5 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार 15 दिसंबर को 3.3 डिग्री की न्यूनतम रिकॉर्डिंग हुई थी। तापमान का सबसे अधिक तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। 100 से 54 प्रतिशत तक हवा में नमी दर्ज की गई थी। जाफरपुर में सुबह का मौसम सबसे ठंडा था। यहां 2.7 डिग्री सेल्सियस का सबसे कम तापमान था। जबकि मयूर विहार और मुंगेशपुर में दिन सबसे ठंडा था। दोनों स्थानों पर 14.2 डिग्री सेल्सियस का सर्वोच्च तापमान था।

पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञानियों का कहना है की दिल्ली को पश्चिमी विक्षोभों की कमी के कारण सामान्य से अधिक ठंड, कोहरे और प्रदूषण का सामना करना पड़ा है। पश्चिमी विक्षोभ अक्सर दिसंबर और जनवरी में बूंदाबांदी करते हैं। तापमान बहुत कम नहीं गिरता। लेकिन दिसंबर और जनवरी में सामान्य से पांच अधिक पश्चिमी विक्षोभ हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभों की तीव्रता भी बहुत कम रही है। 100 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

मौसम विभाग का अनुमान

इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों तक भीषण ठंड और कोहरे रहेंगे। दिल्ली में शीतलहर भी रहेगी। बुधवार 17 दिसंबर की सुबह घना कोहरा है। दिन के दौरान आसमान साफ रहेगा। शीतलहर कुछ स्थानों पर बनी रह सकती है। तापमान चार डिग्री न्यूनतम और 17 डिग्री अधिकतम हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: मुस्लिम लड़की से शादी करने पर हिंदू लड़के की हुई मौत, पढ़ें पूरी ख़बर…

Follow us on- https://twitter.com/HindiKhabar

Facebook- https://www.facebook.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *