Advertisement
Delhi NCR

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत जानें इन जगहों के मौसम का हाल

Share
Advertisement

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर कम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिन में धूप निकल रही है, लेकिन लोग अभी भी ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने पिछले दिन एक रेड अलर्ट जारी किया था। यूपी बिहार ने भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

Advertisement

बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 31 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल सकता है। यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने गलन वाली सर्दी के दौरान दो नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना व्यक्त की है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि आने वाले दो दिनों में देश के कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

IMD का अनुमान

IMD के अनुसार बारिश के बाद तापमान में वृद्धि होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से राहत मिलेगी। अगले 3 से 5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। रिपोर्ट की मानें तो सुबह और रात में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में भारी कोहरा छा सकता है। वहीं उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना कोहरा हो सकता है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही ओस की बारिश हो रही है, साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर भी घने कोहरे से प्रभावित हैं।

बर्फिली हवाएं

बर्फीली हवाओं के कारण अब ठंड का प्रचंड स्तर और भी अधिक हो गया है। गुरुवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली इन हवाओं की तेजी के कारण शुक्रवार की सुबह से ही ठंडक महसूस की जा रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने 31 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश होने का अनुमान लगाया है।

ये भी पढ़ें- Mathura: DJ पर चले गाने से मचा बवाल, पुलिस कर रही है मामले को शान्त, पढ़ें पूरी ख़बर

Hindi Khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिंदी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

This website uses cookies.