Weather Report: राजधानी दिल्ली के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। लेकिन प्रदूषण इस बीच कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर से खराब होने लगी है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच चुका है।
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक अब ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चला गया है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एक्यूआई) का कहना है की यहां एक्यूआई(AQI) 388 आनंद विहार में, 386 अशोक विहार में, 349 लोधी रोड में और 366 जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMD) ने सुबह के दौरान मध्यम कोहरा बताया। न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही हल्की बारिश होने की भी आशंका जताई है।
शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 372, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है, दर्ज किया गया था। 2016 से अब तक की बात करें तो दिसंबर के पहले दिन एक्यूआई 403 था। एक दिन पहले की तुलना में कुछ सुधार हुआ, लेकिन हवा अभी भी “खराब” बनी हुई है। इसमें 26 अंकों का सुधार हुआ है, लेकिन हवा अभी भी ‘बहुत बुरा’ है।
0 से 50 तक के AQI को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब, 401 से 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर बहुत गंभीर माना जाता है।
Azamgarh: देश में पहली बार चुनाव परिणाम काे लेकर जनता जनार्दन निश्चिंत है क्योंकि पूरा…
Chia Seeds for Skin: आज कल लोग हेल्थ के साथ ही चेहरे की खूबसरती का…
Balrampur: एक कलयुगी मां ने रिश्तों के बंधन को तार-तार करने का काम किया है।…
Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में भारी भीड़ के चलते 31 में तक ऑफलाइन…
Basti: अबकी बार-400 पार की बात पर सपा के लोगों को चक्कर आने लगता है,…
UP: समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थी। वहीं आज अयोध्या में राम भक्तों…
This website uses cookies.