Advertisement

आज हो सकती है Sanjay Singh की घर वापसी, रिहाई से पहले कोर्ट तय करेगा जमानत की शर्तें

Sanjay Singh will be back today from tihar jail
Share
Advertisement

Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से बीते दिन (2 अप्रैल) आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सदस्य संजय सिंह को मंगलवार को जमानत मिल गई है। बता दें कि ED ने संजय सिंह की जमानत पर कोई आपत्ति नहीं जताई।  

Advertisement

Sanjay Singh: तिहाड़ जेल में बंद हैं संजय सिंह 

बता दें कि 4 अक्टूबर को हुई गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह 6 महीने बाद जेल से बाहर आने जा रहे हैं। वे तिहाड़ जेल में बंद हैं। लेकिन संजय सिंह की जमानत की शर्तें ट्रायल कोर्ट द्वारा तय की जाएंगी। दरअसल जमानत मिलने के बाद बेल से जुड़ी कुछ फॉर्मेलिटीज होती हैं, जो पूरी नहीं हो सकी थीं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट का बेल से जुड़ा आदेश भी अपलोड नहीं किया गया था। आज ये सभी फॉर्मेलिटीज पूरी होने के बाद संजय सिंह रिहा होंगे और 6 महीने बाद घर वापस जाएंगे।  

क्या रहेगी प्रक्रिया 

सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी आज सबसे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट में जाएगी। ये वही कोर्ट है जहां इस मामले की सुनवाई जारी है। कोर्ट उनकी जमानत की शर्तें तय करेगा। यहां रिलीज ऑर्डर जेल बॉन्ड बनेगा। जेल बॉन्ड तैयार होने के बाद उसे तिहाड़ जेल सुपरिंटेंडेंट के पास भेजा जाएगा। इसके बाद ही संजय सिंह की रिहाई हो पाएगी।  

2 बजे के बाद रिहाई संभव

सूत्रों के मुताबिक, 24 घंटे के मेडिकल ग्राउंड पर संजय सिंह को मंगलवार सुबह 10 बजे ILBS अस्पताल ले जाया गया था। आज रिहाई के लिए संजय सिंह की पत्नी, दोनों बच्चे और उनके दफ्तर के सहयोगी अस्पताल जाएंगे। संजय सिंह की पत्नी अपने वकील के साथ सुबह 10 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचेगीं। इसके बाद कोर्ट से रिहाई का आदेश लेकर वे तिहाड़ जेल जाएंगे। पूरी प्रक्रिया होने के बाद लगभग 2 बजे के बाद संजय सिंह रिहा हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- MP Politics: कांग्रेस को क्यों नहीं बुजुर्ग नेताओं पर भरोसा, 9 युवा चेहरों पर खेला दांव, जानें क्या है गणित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *