Advertisement

चंडीगढ़ में हमें इतना अच्छा काम करना है कि बाकी देश की जनता भी AAP को दे वोट: केजरीवाल

केजरीवाल
Share
Advertisement

नई दिल्ली/चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजे से पूरे पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी की लहर दौड़ गई है और अब पंजाब का चुनाव जीतने के बाद चंडीगढ़ के अंदर शपथ ग्रहण करने के लिए आएंगे। हमें चंडीगढ़ में इतना अच्छा काम करना है कि चंडीगढ़ को देख कर बाकी देश की जनता भी आम आदमी पार्टी को वोट दे। अगर किसी वोटर ने कांग्रेस, भाजपा या अकाली दल को वोट दिया है, तो उसका ज्यादा काम करो, ताकि अगली बार हमें वोट दे।

Advertisement

‘आप’ संयोजक एंव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में आज विजय यात्रा के दौरान यह बातें कहीं। इस दौरान केजरीवाल ने अपने सभी पार्षदों को चंडीगढ़ के लोगों की तन-मन और धन से सेवा करने की शपथ भी दिलाई। ‘आप’ के सभी पार्षदों ने शपथ ली कि मैं कभी भी अपने चंडीगढ़ परिवार से और आम आदमी पार्टी से गद्दारी नहीं करूंगा। अगर ऐसा करूं, तो चंडीगढ़ के लोग मेरे को दोबारा वोट न देना। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार उतरी थी, जिसमें सबसे अधिक ‘आप’ के 14 पार्षद चुने गए हैं।

जब से चंडीगढ़ के नतीजे आए हैं, सारे देश में लोग कह रहे हैं कि हो तो सकता है, इनको हराया तो जा सकता है

गुरुवार को विजय यात्रा को संबोधित करते हुए ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ वालों ने कमाल कर दिया। आपने चमत्कार कर दिया, आपने पूरे देश का दिल जीत लिया। जब से चंडीगढ़ के नतीजे आए हैं, सारे देश में लोग कह रहे हैं कि हो तो सकता है। इनको हराया तो जा सकता है। इन दोनों पार्टियों को पहले दिल्ली वालों ने हराया और अब चंडीगढ़ वालों ने इन दोनों पार्टियों को हरा दिया।

जैसे दिल्ली को बदला, अब चंडीगढ़ को भी बदलना है- अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि हमारे जिन पार्षदों को यहां की जनता ने चुना है, उन सभी से मैं कहना चाहता हूं कि यह आसान बात नहीं है। यह दोनों पार्टियां बहुत पुरानी पार्टियां हैं। कांग्रेस सवा सौ साल पुरानी पार्टी है और भाजपा भी बहुत पुरानी पार्टी है। इनके जितने बड़े-बड़े नेता थे। चंडीगढ़ की जनता ने अगर उन सारे बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को हराया है और आपके उपर विश्वास किया है, तो अब आपकी रात-दिन, तन-मन-धन से 24 घंटे चंडीगढ़ के लोगों की सेवा करना, आपकी जिम्मेदारी बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *