Advertisement
Delhi NCR

‘LG साहब ने खोल दी खुद की पोल’, AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज का तंज

Share
Advertisement

राजधानी दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। वो इसलिए क्योंकि यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते यमुना किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार पूरी समस्या पर नजर बनाए हुए है और यमुना किनारे बसे लोगों को हर संभव मदद का ऐलान किया है।

Advertisement

इस समस्या को लेकर दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि यमुना का लेवल बारिश की वजह से नहीं बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर हरियाणा के जरिए उत्तराखंड, हिमाचल से आ रहे पानी की वजह से बढ़ रहा है। रिहायशी इलाकों में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है, जब-जब यमुना 206m के ऊपर जाएगी, घाट पर रहने वाले इन 41,000 लोगों को टेंट्स की जरूरत पड़ेगी।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हरियाणा से 3 लाख 69 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं हिमाचल में सोलन और शिमला के रास्ते बहुत पानी छोड़ा जा रहा है, जो कि हथिनी कुंड के रास्ते दिल्ली आएगा। उन्होंने बताया कि यमुना का जलस्तर 206.44m से ऊपर है, निकासी चालू है, हजारों टेंट लगाने का काम शुरू हो चुका है।

उपराज्यपाल पर साधा निशाना

सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एलजी साहब ने ख़ुद की ही पोल खोल दी। 6 महीने से एलजी साहब नाले-नाले घूम रहे थे और प्रेस रिलीज देकर कह रहे थे कि उन्होंने नजफगड़, यमुना, शाहदरा के नाले साफ़ करवा दिए। अब एलजी साहब दूसरों को दोष दे रहे हैं। एलजी साहब बताए कि उन्होंने जो डिस्लिटिंग करवाई थी, वो कहां गयी?

ये भी पढ़ें: ‘2024 में मोदी फिर बने पीएम तो देश में नहीं होंगे चुनाव’, सौरभ भारद्वाज ने कसा तंज

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.