Advertisement
Delhi NCR

केजरीवाल सरकार प्रदूषित हवा को शुद्ध करने के लिए पायलट आधार पर 20 करोड़ रुपए की लागत से लगा रही देश का पहला स्मॉग टावर- गोपाल राय

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए कनॉट प्लेस में लगाए जा रहे देश के पहले स्मॉग टावर का 23 अगस्त को उद्घाटन करेंगे। केजरीवाल सरकार प्रदूषित हवा को शुद्ध करने के लिए पायलट आधार पर यह स्मॉग टावर लगा रही है। यह स्मॉग टावर प्रति सेकेंड एक हजार घन मीटर हवा को साफ कर पीएम-10 और पीएम-2.5 की मात्रा को कम करेगा। विशेषज्ञ प्रदूषण को कम करने में स्मॉग टावर के प्रभाव की समीक्षा करेंगे।

Advertisement

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित कनॉट प्लेस में लगाए जा रहे देश के पहले स्मॉग टावर के निर्माण स्थल का दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार पूरी गंभीरता के साथ लगातार काम कर रही है। पूरे देश के अंदर राजधानी में यह पहला स्मॉग टावर लगाया जा रहा है। अनुमान है कि यह स्मॉग टावर प्रति सेकेंड एक हजार घन मीटर हवा को साफ करेगा।

एक सवाल का जवाब देते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण के खिलाफ पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। चाहे वह धूल प्रदूषण हो, चाहे वह वाहन प्रदूषण हो या फिर पराली की समस्या और उसका समाधान हो, सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। हम इस काम में और तेजी लाएंगे। मुझे भरोसा है कि यह स्मॉग टावर जो पायलट आधार पर शुरू हो रहा है, इससे हमें प्रदूषण को कम करने में काफी मदद मिलेगी। इस स्मॉग टावर की लागत करीब 20 करोड़ रुपए है। दिल्ली में आगे और कितने स्मॉग टावर लगाए जाएंगे, इसका परीक्षण करने के बाद सरकार निर्णय लेगी। रिपोर्ट- कंचन अरोड़ा

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.