Advertisement

पेंशन की मांग पर दिल्ली में जुटे सरकारी कर्मचारी, CM केजरीवाल बोले- ‘हम समर्थन करते हैं..’

Share
Advertisement

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज यानी रविवार (1 अक्टूबर) को सरकारी कर्मचारियों ने धरना दिया। बता दें कि सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में लाखों की संख्या में कर्मचारी इकट्ठा हुए।

Advertisement

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम से जुड़े संगठन इस रैली में शामिल हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने मैदान में टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद कर्मचारियों की भारी संख्या रैली में हिस्सा लेने पहुंची।

कर्मचारियों की मांग का पुरजोर समर्थन करते हैं – केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि हम ओपीएस को वापस लाने की सरकारी कर्मचारियों की मांग का पुरजोर समर्थन करते हैं। एनपीएस कर्मचारियों के साथ अन्याय है।

सीएम केजरीवाल ने आगे लिखा कि हमने पंजाब में ओपीएस लागू किया है और दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए इसे लागू करने के लिए केंद्र को लिखा है। कुछ अन्य गैर-भाजपा सरकारों ने भी ओपीएस लागू किया है।

कर्मचारियों को उनका हक मिलना ही चाहिए – कांग्रेस

कांग्रेस ने कर्मचारियों का एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। कांग्रेस की राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन बहाल की है। इसे लेकर हमारी नीति साफ है- कर्मचारियों को उनका हक मिलना ही चाहिए। मोदी सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे, देश की सेवा करने वाले कर्मवीरों का सम्मान करे।

ये भी पढ़ें: Delhi: छात्रों से मिले सीएम अरविंद केजरीवाल, कहा बच्चों में देश के लिए कुछ कर गुज़रने का है जज़्बा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *