Advertisement

बड़ी सफलता! Gangster Deepak Boxer को मैक्सिको से भारत लाई DP

Share
Advertisement

हाल ही में भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स में से एक दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने FBI की मदद से मैक्सिको में गिरफ्तार किया था। अब उसे बुधवार को भारत लाया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बॉक्सर को जनकपुरी स्थित अपने ऑफिस में रखा है। आपको बता दें कि दीपक बॉक्सर जाली पासपोर्ट के जरिए भारत से मैक्सिको भागा था।

Advertisement

इससे पहले स्पेशल सेल (साउथ वेस्ट रेंज) एफबीआई की मदद से दीपक को भारत वापस लाने के लिए मैक्सिको गई थी। आपको बता दें कि बुधवार सुबह विशेष आयुक्त पुलिस एच.जी.एस. धालीवाल, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रमोद कुशवाहा और अन्य अधिकारी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे गए जहां विशेष टीम बॉक्सर के साथ मैक्सिको से उतरी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ ​​बॉक्सर हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। वो 10 आपराधिक केसों में वांछित था। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास और कड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत कई और मामले भी शामिल हैं।

इसके अलावा जितेंदर गोगी की मौत के बाद, बॉक्सर उसकी गैंग को भी संभाल रहा था। गोगी रोहिणी अदालत में एक मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। वो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों के संपर्क में भी था।पुलिस ने बताया कि, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दीपक बॉक्सर की लोकेशन के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू कर उसे पकड़ा गया।

“… बॉक्सर और उसकी गैंग के खिलाफ इस साल 16 मार्च को स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, जिसके तहत अब ऑपरेशन चलाया गया था। इस मामले में यह तय किया गया था कि बॉक्सर का पता लगाया जाए और उसे दुनिया के किसी भी कोने से गिरफ्तार किया जाए।” विशेष पुलिस आयुक्त, विशेष प्रकोष्ठ, एच.जी.एस. धालीवाल ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *