Advertisement

Flyover Inauguration: लोगों को मिलेगी जाम से राहत, ITO से आश्रम आने वाले लोगों के लिए खुशख़बरी

Share
Advertisement

Flyover Inauguration: दिल्ली के सराय काले खां में 50 करोड़ रुपये की लागत से  नवनिर्मित तीन लेन फ्लाईओवर  का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज इस फ्लाईओवर को दिल्ली की जनता को समर्पित किया। फ्लाईओवर को चालू हो जाने से आईटीओ से आश्रम की तरफ आने वाले लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इस क्षेत्र में अक्सर सराय काले खां टी जंक्शन पर लोगों को रुकना पड़ता था जिससे भीषण जाम लग जाती थी। लेकिन अब इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों में खुशी है।

Advertisement

Flyover Inauguration: जुलाई में पूरा होना था काम

आश्रम से आईटीओ की तरफ आने वाले लोगों को इस फ्लाईओवर का इंतजार बहुत पहले से था। बता दें कि इस फ्लाई ओवर को इसी साल 31, जुलाई  तक बन जानी थी लेकिन काम में देरी होने की वजह से अब इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 22 अक्टूबर 2023 को किया जा रहा है।

इलेक्ट्रिक कार्य पूरा, निचले हिस्से का कार्य जारी

फ्लाईओवर पर विद्युतीकरण कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन फ्लाईओवर के निचले हिस्से का कार्य जारी है। निचले हिस्से को ग्रीन एरिया में तब्दील करना है। स्थानीय एमएलए प्रवीण कुमार ने बताया कि आईटीओ की ओर से आश्रम आने वाले लोगों के लिए फ्लाईओवर का उद्घाटन लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

ये भी पढ़ें- Double Murder: पिता-पुत्र की हत्या से इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *