Advertisement

Delhi Metro Collapse: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का स्लैब गिरने से हड़कंप, हादसे में 5 लोग घायल

Delhi Metro Collapse: gokulpuri metro station slab collapse
Share
Advertisement

Delhi Metro Collapse: दिल्ली के गोकुलपुरी में गुरूवार (8 फरवरी) सुबह बड़ा हादसा हो गया। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के एक हिस्से के गिरने से एक शख्स मलबे के नीचे दब गया। कड़ी मश्क्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया है। ख़बरों के मुताबिक कई बाइकें भी इस हादसे के चपेट में आ गई हैं, जिन्हें बाहर निकालने का काम जारी है। हादसे में कुल 5 लोगों के घायल होने की ख़बर सामने आई है।

Advertisement

Delhi Metro Collapse: क्या है मामला?

दिल्ली के गोकुलपुरी में गुरूवार सुबह उस वक्त हड़कप मच गया जब गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के एक हिस्सा ढह गया। मलबे में 1 युवक के दबने से उसे गंभीर चोटें आई हैं तो वहीं 3 से 4 अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। डीएफएस कर्मचारियों ने मलबे में दबे युवक को निकाला और जीटीबी अस्पताल पहुंचाया।

वहीं अन्य घायल व्यक्तियों को डीएफएस यूनिट के आने से पहले ही आम लोगों द्वारा अस्पताल भेज दिया गया था। गोकुलपुरी डीएफएस की एक यूनिट को स्टैंडबाई पर रखा गया है, क्योंकि स्लैब का एक हिस्सा अभी भी वहां लटका हुआ है।

दिल्ली पुलिस की जांच जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस ने बताया उन्हें करीब 11 बजे गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिरने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने बताया की घटना के वक्त मलबे के नीचे दबा व्यक्ति स्कूटी से जा रहा था। फिलहाल मामले की जांच जारी है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और मलबे को हटाने का काम चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya: बकरी चराने गई किशोरी से गांव के ही दो दबंगों ने किया दुष्कर्म

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़र ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें