Advertisement

Delhi: सिक्किम की युवती से दरिंदगी, पांच घंटे तक तड़पती रही लड़की

Share

Delhi

Advertisement

दक्षिण दिल्ली (Delhi) के नेबसराय क्षेत्र से हैवानियत की हदें पार करने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने दिल्ली को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। सिक्किम की एक युवती को उसके अपने ही प्रेमी ने रूह कंपाने वाली सजा दी।

Advertisement

दरअसल दक्षिण जिले के नेबसराय इलाके में सिक्किम की एक 32 वर्षीय युवती के साथ पहले उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया। फिर लोहे के रॉड से उसकी देर तक पिटाई की।

यह भी पर्याप्त नहीं था, इसलिए आरोपी ने महिला पर खौलती हुई दाल फेंक दी और उसे तड़पने के लिए छोड़कर वहां से भाग गया।

Delhi: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती

दरअसल, उत्तरी ईस्ट की युवती ने दिल्ली में रहने वाले पारस से फेसबुक पर दोस्ती की। युवती धीरे-धीरे पारस पर भरोसा करने लगी जब दोनों की दोस्ती बढ़ी। पारस को नौकरी के लिए कहा।

इस पर पारस ने युवती से जॉब के लिए दिल्ली आने की बात कही। इसी साल 10 जनवरी को पारस पर भरोसा कर जॉब के लिए युवती दिल्ली आ गई। दिल्ली आकर वह पारस के साथ ही खानपुर में रहने लगी।

30 जनवरी को हुई घटना

युवती और आरोपी के बीच कई बार शारीरिक संबंध हुए। दोनों शादी की बात करने लगे। 30 जनवरी को भी दोनों ने शादी की बातचीत की।

उस दिन युवती ने पारस पर शादी करने के लिए कुछ अधिक दबाव डाला। भयभीत पारस ने पहले लोहे के सरिए से उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उन्होंने गैस पर चढ़े दाल को उठाकर युवती के ऊपर फेंक दिया, जिसके कारण उसके हाथ और चेहरा जल गए।

घंटो रोती-चिल्लाती रही लड़की

यह घटना होने के बाद पारस युवती को तड़पता छोड़ कमरे में चला गया। युवती लगभग पांच घंटे तक दुःख और पीड़ा से रोती-चिल्लाती रही। जब उसकी चीख मकान मालिक तक पहुंची, तो वह आया और युवती को बाहर निकालकर पुलिस को बताया।

युवती को पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के बयान पर नेब सराय थाने ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पारस की तलाश शुरू की। बाद में उसे सतबरी से गिरफ्तार कर लिया गया। युवती पर बीस स्थानों पर चोट के निशान हैं।

यह भी पढ़े: https://hindikhabar.com/state/uttar-pradesh/uttar-pradesh-cm-yogi-was-happy-to-hear-ram-bhajan-from-a-disabled-muslim-youth-happily-patted-the-young-mans-back/

Khabar APP: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें