Advertisement

Delhi: ‘BJP के इशारे पर संजय सिंह की हत्या कराने की साजिश’, AAP का बड़ा आरोप

Share
Advertisement

Delhi: राजधानी दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले के मामले में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं, अब ऐसी ख़बरें निकलकर सामने आ रही हैं कि दो बार ईडी कोर्ट को बिना जानकारी दिए उन्हें अज्ञात लोकेशन पर लेकर गई है।

Advertisement

Delhi: दिलीप पाण्डेय ने लगाया बड़ा आरोप

तिमारपुर (Timarpur) विधानसभा से आप विधायक दिलीप पाण्डेय (Dilip Pandey) ने आज (11 अक्टूबर) को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित की। इस दौरान दिलीप पाण्डेय ने संजय सिंह की हत्या कराए जाने तक की बात कह डाली। दिलीप पाण्डेय ने कहा कि कोर्ट में संजय सिंह की पेशी के बाद जो घटनाक्रम हुआ, जो सच वहां उजागर हुआ, उससे भाजपा की घटिया राजनीति, उसके प्रतिशोध की भावना का पर्दाफाश हुआ।

भाजपा के इशारे पर संजय सिंह को मरवाने की कोशिश

दिलीप पाण्डेय ने कहा कि ईडी भाजपा के इशारे पर आप सांसद संजय सिंह को मरवाने की कोशिश कर रही है। क्या ईडी और भाजपा मिलकर ऐसा षणयंत्र रच रहे हैं, जिससे संजय सिंह की जान को खतरा हो? ईडी की कस्टडी में ऐसा दो बार हुआ है, जब कोर्ट को बिना जानकारी दिए संजय सिंह को अज्ञात लोकेशन पर ले जाने की कोशिश की गई है। संजय सिंह ने इसका विरोध किया और पूछा कि ऐसा किसके कहने पर किया जा रहा है। उन्होंने ईडी से पूछा कि आप मुझे जहां भी लेकर जा रहे हैं क्या आपने इसकी जानकारी कोर्ट को दी है।

‘यह नियमों के खिलाफ है’

उन्होंने आगे कहा कि यह नियमों के खिलाफ है कि बिना कोर्ट की जानकारी के किसी व्यक्ति को किसी अज्ञात लोकेशन पर लेकर जाएं। ED के ऊपर कौन बैठा है जो आधारहीन गिरफ्तारी की जा रही है और संजय सिंह की जान के खिलाफ साजिश की जा रही है। कोर्ट के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने लिखा कि अनुमति के बगैर संजय सिंह को कहीं नहीं ले जा सकते और मिलने के समय में कोई ऊंच नीच नहीं की जाएगी।

कोर्ट ने बढ़ाई तीन दिन की रिमांड

आपको बता दें कि संजय सिंह को 4 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं अगले दिन ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था। ईडी को कोर्ट से संजय सिंह की पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया। बीते दिन मंगलवार को पांच दिन की रिमांड खत्म होने के बाद एक बार फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तीन की रिमांड बढ़ा दी है।

बता दें कि ईडी ने संजय सिंह पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। जांच एजेंसी ने पांच दिन की रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। वहीं, कोर्ट की तरफ से तीन दिन की रिमांड बढ़ाई गई है।

ये भी पढ़ें: Delhi: ‘AAP को खत्म करने की कोशिश’, CM केजरीवाल बोले- ‘सभी केस फर्जी हैं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें