Advertisement
Delhi NCR

BJP एमसीडी एनजीओ के माध्यम से अपने ही नेताओं को बेच रही ज़मीनें: दुर्गेश पाठक

Share
Advertisement

नई दिल्ली: ‘आप’ एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा ने अशोक विहार के केशवपुरम जोन में एमसीडी की ज़मीन एक एनजीओ को बेच दी, जिसका मालिक भाजपा पार्षदा मंजू खंडेलवाल का पति है। दस्तावेजों में खुद भाजपा पार्षदा ने इस बात की पुष्टि की है। ऐसा संभव नहीं कि एमसीडी के असिस्टेंट कमिश्नर ने इतना बड़ा फैसला लिया और बीजेपी की पार्षदा के पति को ही यह ज़मीन दे दी, इसकी जानकारी बीजेपी के अध्यक्ष को न हो। दुर्गेश पाठक ने इसे एक आपराधिक गतिविधि बताते हुए भाजपा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

बीजेपी एमसीडी ने अपनी पार्षदा के पति के एनजीओ को बेची ज़मीन

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने रविवार को एक डिजिटल प्रेस वार्ता को संबोधित किया। दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज हम एमसीडी के बहुत बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा करने जा रहे हैं। आप लोगों ने देखा होगा कि पछले कई महीनों से यह माहौल बना है कि इस बार दिल्ली में बदलाव लाना है, इस बार एमसीडी में अरविंद केजरीवाल को लाना है। जिस तरह से भाजपा के नेताओं को दिल्ली की जनता एमसीडी से भगा रही है, भाजपा के सभी नेता डरे हुए हैं। इस चलते, ऐसा लगता है कि एमसीडी की ज़मीनों को बेचकर उन्हें भाजपा के नेताओं को देने का एक बड़ा षणयंत्र चल रहा है।

यह एक आपराधिक गतिविधि है, भाजपा के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए

कुछ दस्तावेज पेश करते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज हम आपके पास एक सबूत लेकर आए हैं। यह सबूत महत्वपूर्ण हैं। इसमें साफ लिखा है कि नॉर्थ एमसीडी के असिस्टेंट कमिश्नर ने अशोक विहार के केशवपुरम जोन में ढ़लाव की एक ज़मीन को एक एनजीओ को दे दी। उस एनजीओ का नाम ‘पंचवटी सोशल वेलफेयर सोसाइटी’ है। सबसे महत्वपूर्ण चीज़ क्या है कि इस वॉर्ड की जो पार्षदा हैं उनका नाम मंजू खंडेलवाल है। यह ज़मीन जिसको दी गई वह उनके पति हैं, जिनका नाम राजेंद्र कुमार है। आपको यह समझ आ गया होगा कि पहले इन्होंने भाजपा नेता के नाम पर एक एनजीओ बनाया उसके बाद उसे यह ज़मीन दे दी गई।

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.