Advertisement

मुश्किल वक़्त में AAP ने थामा हाथ, दिल्लीवालों के लिए की गई ‘बाढ़ राहत रसोई’ की शुरुआत

Share
Advertisement

दिल्ली में अभी बाढ़ का कहर थमा नहीं है। यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से दिल्लीवालों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं इस मुश्किल वक्त में दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायकों ने आपदा से निपटने के लिए ग्राउंड जीरो पर मोर्चा संभाल लिया है।

Advertisement

बता दें कि केजरीवाल सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में हर संभव मदद कर रही है। लोगों के लिए राहत शिविरों की सुविधा की गई है, जिनमें खाने पीने से लेकर मेडिकल तक की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आम आदमी पार्टी ने आज बाढ़ राहत रसोई की भी शुरुआत की गई है।

AAP ने किया ट्वीट

आम आदमी पार्टी ने अधिकृत ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा है दिल्लीवालों के मुश्किल वक़्त में हाथ थामने आगे आई आम आदमी पार्टी, बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए AAP HQ में ‘बाढ़ राहत रसोई’ की शुरुआत की। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि AAP दिल्लीवालों की हर मुश्किल में साथ है। जरूरतमंदों के लिए AAP HQ में बाढ़ राहत रसोई की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि 40 राहत शिविरों में कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं जो स्थानीय लोगों से पूछ कर बताएंगे कि कहां कितने फूड की ज़रूरत है। गोपाल राय ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP से सवाल है कि आखिर क्यों UP-Haryana के Canals में पानी ना छोड़ कर सारा पानी Delhi की ओर छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें: यूपी से लेकर बिहार, बंगाल तक बरस रहे आफत के बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *