Advertisement

बवाना की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 26 दमकल

बवाना की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 26 दमकल

बवाना की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 26 दमकल

Share
Advertisement

दिल्ली की राजधानी के बवाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भारी आग लगने से काफी नुकसान हुआ। दिल्ली फायर विभाग ने आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर टेंडर को रवाना कर दिया। वहीं दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के 26 फायर टेंडर जगह पर पहुंचे। दिल्ली फायर सेवा विभाग के फायरकर्मी बवाना की एक फैक्ट्री में फैली आग को लगातार नियंत्रित कोशिश में लगे हैं। आग बुझाने में स्थानीय लोग भी फायरकर्मियों की मदद की।

Advertisement

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने काबू की आग

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह 10 बजे 30 मिनट पर एक प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। वहीं एक और फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गई है। स्थानीय पुसिस मौके पर पहुंची। बता दें कि बवाना की इस फैक्ट्री में लगी आग से जन धन के नुकसान की अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। फैक्ट्री में आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। फैक्ट्री के कर्मचारी जान बचाने के लिए भागने लगे। आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है।

2 लोगों की मौके पर हुई मृत्यु

जानकारी के अनुसार 20 सितंबर 2023 को बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में एक लाइटर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। तीन मंजिला फैक्ट्री में आग लगने के बाद फिर एक भयंकर धमाका हुआ। उस दिन आग लगने से पांच लोग घायल हो गए साथ ही दो लोगों की मृत्यु हो गयी। दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। ब्लास्ट के बाद हवा में चारों ओर धुआं फैल गया।

ये भी पढ़ें – http://राघव चड्ढा ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर दिया बयान, बोले- ‘हमारी लड़ाई किसी घर की…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें