Advertisement

देश की भारतीय सेना के इन्फैंट्री दिवस की 75वीं वर्षगांठ आज

Share
Advertisement

नई दिल्लीः देश की भारतीय सेना (Indian Army) आज 75वाँ इन्फैंट्री दिवस मना रही है। बता दें कि 27 अक्तूबर, 1947 को कश्मीर घाटी में भारतीय क्षेत्र में हुए पहले हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था।

Advertisement

जानकारी के अनुसार स्वतंत्र भारत (independent india) में यह पहली घटना थी। इसी दिन के स्मरण में यह दिवस मनाया जाता है। मालूम हो कि सिख रेजीमेंट के पहले बटालियन के सैनिकों ने इस जीत को अंजाम दिया था।

इन्फैंट्री के महानिदेशक लेफ्टीनेंट जनरल ए.के. सामंतारा ने बताया है कि स्थितियों में इनफैन्ट्री के सैनिकों को अपनी कर्तव्य परायणता के प्रति निःस्वार्थ समर्पण के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को नाकाम करने में इन सैनिकों के अमूल्य योगदान को स्वीकार किया।

वहीं राजधानी दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एम.एम.नरवणे ने पैदल सेना दिवस (इन्फैंट्री डे) के मौके पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें