Advertisement

एक तरफा प्यार में की हद पार, लड़की ने उतारा ‘भूत’, लगाई मार

Crazy Lover in Jamui

Crazy Lover in Jamui

Share
Advertisement

Crazy Lover in Jamui: बिहार के जमुई में एक तरफा प्यार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर ही एक लड़की की मांग भर दी। उसकी इस हरकत से लड़की आग बबूला हो गई और उसने इस आशिक की जमकर पिटाई कर दी।

Advertisement

Crazy Lover in Jamui: कर दी ऐसी हरकत कि होने लगी पिटाई

प्यार में लोग क्या नहीं करते। वो अपने प्रेम को जताने के लिए तरह तरह के जतन करते हैं लेकिन कहानी वहां बिगड़ जाती है जब एक तरफा प्यार में कोई ऐसी हरकत कर दे कि दूसरा उसे मारने पर आमादा हो जाए।  

Crazy Lover in Jamui: पहले भी पीछे करने के चक्कर में पिट चुका है

नगर परिषद क्षेत्र का वीरू सिंह एक लड़की से प्यार करता था। दरअसल उस लड़की का घर और वीरू की बहन की ससुराल आसपास है। वीरू बहन के यहां जाता तो उसकी लड़की पर उसकी नजर पड़ी। इसके बाद वह उससे एकतरफा प्यार करने लगा। इसके बाद वह उसका पीछा भी करता। मामले में दो बार वीरू की पिटाई हो चुकी है। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।

Crazy Lover in Jamui: स्कूल जाते वक्त रोका रास्ता, भर दी मांग

झाझा बस स्टैंड के पास जब वह लड़की स्कूल की ओर जा रही थी तो उसने लड़की का रास्ता रोक दिया। इसके बाद उससे अपने प्यार का इजहार किया। वीरू यहीं नहीं रुका, उसने जबरन लड़की की मांग भर दी। उसकी इस हरकत से लड़की आग बबूला हो गई और उसकी पिटाई कर दी।

रिपोर्टः मुकेश, संवाददाता, जमुई, बिहार

ये भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूजः पटना जंक्शन पर बम की सूचना, सघन जांच अभियान चालू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *