Advertisement

पांचों राज्यों में कांग्रेस संभालेगी सत्ता : प्रियांक खड़गे

Share
Advertisement

Karnataka: अभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। जिनमें से छत्तीसगढ़ के पहले चरण और मिजोरम में आज मतदान हो रहा है। पांचों राज्यों के परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे। लेकिन, उससे पहले कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कांग्रेस के विजय की भविष्यवाणी कर दी है। सनद रहे कि प्रियांक खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे है।

Advertisement

जनता ने हमें दिया सबसे बड़ा जनादेश

प्रियांक ने कहा कि भाजपा की असफल आर्थिक नीतियां उजागर हो चुकी हैं। हम सभी पांचों राज्यों में सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को कर्नाटक का राजनीतिक इतिहास अभी पढ़ना चाहिए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 2 कार्यकाल में 5 सीएम दिए। उनकी सरकार को कर्नाटक से बाहर कर दिया गया। जनता ने हमें बीते 35-40 वर्षों में सबसे बड़ा जनादेश दिया।

प्रियांक आईटी मंत्री के तौर पर दे रहे है सेवाएं

कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे सीएम बनने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं। खड़गे ने तीन नवंबर को कहा था कि अगर कांग्रेस आलाकमान कहता है तो मैं सीएम बनने के लिए तैयार हैं। कर्नाटक में फिलहाल सिद्धारमैया सीएम पद संभाल रहे हैं। प्रियांक खड़गे को कैबिनेट में जगह मिली हुई है। और वह आईटी मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

प्रियांक के करियर की शुरुआत NSUI से हुई थी

प्रियांक खड़गे का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस के युवा इकाई NSUI के जरिए की थी। 1999 में वह NSUI कॉलेज जनरल सेक्रेटरी बने थे। प्रियांक 2005 तक NSUI स्टेट जनरल सेक्रेटरी रहे हैं। प्रियांक खड़गे ने पहली बार 2013 में विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत का परचम लहराया था। वह 2018 में भी चित्तापुर विधानसभा सीट से विजयी हुए थे और 2023 में हुए चुनाव में भी उन्हें यहां से जीत मिल चुकी है।

यह भी पढ़े : Journalist Right: मीडिया कर्मियों के फोन को जब्त करना है गंभीर मामला, चाहिए आवश्यक दिशार्निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें