Advertisement

छ्त्तीसगढ़ में दौरा करेंगी प्रियंका गांधी, कांकेर के महासम्मेलन में होंगी शामिल

छ्त्तीसगढ़ में दौरा करेंगी प्रियंका गांधी, कांकेर के महासम्मेलन में होगी शामिल

छ्त्तीसगढ़ में दौरा करेंगी प्रियंका गांधी, कांकेर के महासम्मेलन में होगी शामिल

Share
Advertisement

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। प्रदेश चुनावों की तिथि कभी भी घोषित हो सकती है। बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव को देखते हुए लगातार प्रदेश का दौरा किया है। शुक्रवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ का दौरा करने वाली हैं। प्रियंका गांधी नागरिक निकाय और पंचायती राज महासम्मेलन में कांकेर में भाग लेंगी। प्रियंका गांधी भी इस सम्मेलन में भाषण देंगी।

Advertisement

महासम्मेलन को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी के दौरे का कार्यक्रम के बारे में बताते हुए एक अधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुक्रवार को चुनावी राज्य के कांकेर जिले में नागरिक निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में भाग लेंगी। कांग्रेस ने राज्य के नगर-निगमों और पंचायतों में दबदबा बनाया है, इसलिए प्रियंका गांधी का ये दौरा महत्वपूर्ण है। वह इस महासम्मेलन की बैठक में भाषण देंगी और अपने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी।

CM भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

कांकेर को नक्सलीयों से खतरा होने के आसार है, यही कारण है कि महासम्मेलन के कार्यक्रम को लेकर यहां पूरी तरह से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी सुरक्षा उपायों को पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कांकेर में ‘नागरिक निकाय और पंचायती राज महासम्मेलन’ में भाग लेंगे। इस महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा एक पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा। ये पुस्तिका आदिवासी लोगों का जीवन की कहानी है। इस पुस्तिका का नाम हैसामाजिक ताना-बाना और पुरखती कागजात है। इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होंगे। यहाँ विधानसभा के 90 सीटें हैं।

ये भी पढ़ें – Chhattisgarh: रायगढ़ पहुंचे खड़गे, पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर बरसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *