Advertisement

कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल होंगे CM बघेल, दिल्ली में मीटिंग के बाद जारी होगी पहली सूची

कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल होंगे CM बघेल, दिल्ली में मीटिंग के बाद जारी होगी पहली सूची

कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल होंगे CM बघेल, दिल्ली में मीटिंग के बाद जारी होगी पहली सूची

Share
Advertisement

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से पहली चरण की 20 सीटों के लिए नामांकन शुरू होगा। वहीं 7 नवंबर को 20 सीटों पर मतदान होगा। कांग्रेस ने अभी तक इन सभी 20 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है। इसलिए कांग्रेस पार्टी में तेजी से बदलाव हुआ है। दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक के बाद कांग्रेस की पहली सूची घोषित की जाएगी।

Advertisement

बैठक के बाद कांग्रेस करेगी पहली सूची जारी

बता दें कि इस बैठक के बाद पहले चरण की 20 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक में वह उपस्थित होंगे। पहली सूची गुरुवार रात को बैठक के बाद जारी की जाएगी। वहीं बीजेपी ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। बीजेपी पहले चरण की 20 सीटों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा, क्योंकि इन ,सीटों पर कांग्रेस की सरकार है। राजनांदगांव में एकमात्र विधायक बीजेपी से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हैं। पहली चरण में चुनाव बस्तर संभाग की बारह सीटों और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की आठ सीटों पर होंगे। कांग्रेस के लिए ये सीटें भी एक बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बड़ा सवाल यह है कि इनमें से किसे टिकट मिलेगा और किसे नहीं। ये भी चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी कई विधायकों को खो सकती है।

कौन कौन हो सकते हैं प्रत्याशी

कांग्रेस को पहले चरण की 20 सीटों पर प्रत्याशी चुनना मुश्किल होगा। साथ ही, बीजेपी के प्रमुख नेताओं की साख इन सीटों पर दांव पर लगी है। प्रमुख लोगों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, महेश गागड़ा, लता उसेंडी और विक्रम उसेंडी शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी में भी महत्वपूर्ण नेताओं की साख दांव पर लगी है। कांग्रेस के तीन मंत्रियों, मंत्री कवासी लखमा, मोहन मरकाम और मोहम्मद अकबर की सीट पर पहले चरण में ही मतदान होना है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज फिर से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में ये निर्णय लिए जाएंगे। कांग्रेस जल्द ही पहले चरण की 20 सीटों के लिए प्रत्याशियों का नाम घोषित कर सकती है।

ये भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में छिड़ा चुनावी घमासान, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ लगाए पोस्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *