Advertisement

सुगम यातायात के लिए सुधरेंगी शहरों की सड़कें 

Share
Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिए सड़कों के जरूरी सुधार कार्य करने के निर्देश दिए है। प्रदेश के सभी नगरी निकायों की सड़कें जहां रिपेयर की जरूरत है, पाटहोल या पेच रिपेयर की आवश्यकता है वह कार्य शीघ्र किया जायेगा। इसके लिए आवश्यक राशि आबंटन जारी कर दी गयी है।

Advertisement

कलेक्टरों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को अपने क्षेत्र की सड़कों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए है। नगरीय प्रशासन एवं विकास  विभाग ने प्रदेश के सभी निकायों को अधोसंरचना मद के अंतर्गत राशि आबंटित की है। राज्य में 14 नगर पालिक निगमों को 70 करोड़ रूपए, 44 नगरपालिका परिषदो को 44 करोड़ और 112 नगर पंचायतों को 33 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि उनके क्षेत्र की अंतर्गत शीघ्र ही सड़कों को सुधारने के लिए दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *