Advertisement

Chhattisgarh: रायपुर में दिखा दुनिया का सबसे मंहगा आम! कीमत जान रह जाएंगे हैरान

expensive mango

expensive mango

Share
Advertisement

Chhattisgarh: सूरजपुर के कमलपुर मे एक एस ई सी एल के रिटायर्ड अधिकारी ने देश का सबसे महंगा आम का उत्पादन किया है। जिसे देखने अब लोगों मे काफी उत्सुकता बनी हुई है।

Advertisement

सूरजपुर के कमलपुर गांव मे एस ई सी एल के रिटायर्ड जनरल मैनेजर राजेन्द्र गुप्ता ने रिटायर होने के बाद किसी बङे शहर को छोङ गांव मे खेती करने कि सोची और थोड़े से खेत मे फलदार पौधों कि खेती करना शुरु किया। जहां राजेन्द्र गुप्ता शुरु से ही कृषि के प्रति रुचि रखते थे। ऐसे मे रिटायर होने के बाद कमलपुर गांव मे थोड़े से खेत मे दुर्लभ और कई विदेशी आम के पौधों का रोपण किया। जहां राजेन्द्र गुप्ता ने 2017 से मुल रुप से खेती से जुड़ गए और विदेशी और दुर्लभ प्रजाती के कई आम का रोपण किया।

ऐसे मे उन्होंने जापान के मियाजाकी आम का दो पौधें लगाए। वहीं इस साल पौधें  पर फल आया जो कि पुरी दुनिया का सबसे महंगा आम है। तस्वीरों मे दिखाई देता यही वो मियाजाकी आम है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय किमत लगभग एक लाख 80 हजार रुपए है। वही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक किलो आम कि किमत दो लाख 70 हजार रुपए है। वही इस दुर्लभ आम कि किमत ही इसे बेशकिमती और खास बनाता है। जहां विदेशो मे इस दुर्लभ आम को किसी बड़े भेंट के रुप मे एक दुसरे को दिया जाता है।

ऐसे मे रायपुर मे आम महोत्सव के दौरान राजेन्द्र गुप्ता ने भी अपने आम को प्रदर्शनी मे लगाया था। जिसके बाद इस खास आम को देखने लोगों मे काफी उत्सुकता बनी हुई थी। रायपुर मे आयोजित आम महोत्सव मे सूरजपुर का बेशकिमती आम सुर्खियो में आया।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस को व्यापारी के घर मिला करोड़ो का कैश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें