Advertisement

छत्तीसगढ़: पास्को एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर कांकेर पुलिस ने धर दबोचा

Share
Advertisement

छत्तीसगढ़ के गढ़िया पहाड़ में छुपे फरार कैदी को राजापारा के युवाओं के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया। 24 घंटे के बाद कांकेर पुलिस पास्को एक्ट का फरार आरोपी को खोजने में सफल हुई।

Advertisement

जेल शिफ्टिंग के दौरान पास्को एक्ट का फरार आरोपी रात एक बजे के आसपास पकड़ा गया। फरार आरोपी मोहनीश कोडोपी को पार्षद आनंद चौरसिया की कालिका महोत्सव टीम सहित कोतवाली पुलिस की सक्रियता से धरा गया।

पार्षद आनंद चौरसिया ने बताया कि कैदी गढ़िया पहाड़ में छुपा था और खाना मांगने बस्ती में आता था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पहाड़ में छुपे होने की जानकारी मिलने पर वार्ड के युवाओं को अलर्ट कर दिया। वार्ड के वॉट्सएप ग्रुप में आरोपी का फोटो भी डाल दिया।

थाना प्रभारी शरद दुबे ने पार्षद आनंद चौरसिया एवं कालिका महोत्सव टीम की सराहना उन्होंने राजापारा वार्ड के पार्षद एवं सभी युवाओं को धन्यवाद दिया। फरार आरोपी के खिलाफ कांकेर पुलिस एफआईआर दर्ज कर खोजबीन में जुटी थी। जिसे राजापारा पार्षद और कालिका महोत्सव टीम के युवाओं के साथ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफ़लता पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *