Advertisement

Chhattisgarh: करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत, दो घायल

Share
Advertisement

सक्ती जिले में करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 2 मजदूर घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी रोड निर्माण के काम में लगे थे। इसी दौरान मिक्सर मशीन 11 केवी लाइन से टच हो गई और सभी मजदूर झुलस गए। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, खम्हरिया गांव में CC रोड निर्माण का काम पंचायत की तरफ से चल रहा है। रोज की तरह यहां शनिवार को भी मजदूर काम करने आए थे। शाम के वक्त मिक्सर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। तभी रोड पार करने के दौरान मशीन तार से टकरा गई। जिसके चलते जितने मजदूरों ने मशीन को पकड़ा था। वो सभी झुलस गए।

Advertisement

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

इसके बाद आस-पास के मजदूरों की मदद से सभी को अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही 3 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य मजदूरों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आस-पास के लोगों ने बताया कि, मजदूरों ने मशीन के ऊपर लगे हुए एंगल को नहीं हटाया था। जिसके चलते एंगल तार से टच हो गया। फिलहाल तीनों शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौप दिए गए हैं।

इन मजदूरों की हुई मौत

हादसे में राजकुमार सेवक(28), प्रेमलाल महिलांगे (20) और अजय सिदार (22) की मौत हुई है। जबकि परउ साहू(62) और नंदलाल सिदार(27) घायल हुए हैं। इन दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। सभी खम्हरिया गांव के रहने वाले हैं। राजकुमार अपने पूरे परिवार में इकलौता काम करने वाला लड़का था। घटना के बाद से उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़े: AAP सांसद बोले-काम नहीं किया तो जूते मारकर भगा देना, एक मौका केजरीवाल को दीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *