Advertisement

Banka: बकरी को बचाने के चक्कर में खड्ढे में गिरी कार, एक की मौत

Car Accident in Banka

Car Accident in Banka

Share
Advertisement

Car Accident in Banka: बांका में बकरी को बचाने में तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ढे में गिर गई। घटना में कार चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार में सवार चार लोगों को गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार होकर सभी लोग मंदिर जा रहे थे।

Advertisement

Car Accident in Banka: स्थानीय लोगों ने अन्य कार सवारों को बचाया

घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। कार के अंदर फंसे सभी लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद बाहर निकला गया। घटना मंगलवार शाम की है। जानकारी के अनुसार बांका के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत धोरैया नवादा मुख्य मार्ग पर एक बकरी को बचाने के क्रम में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ढे में गिर गई।

Car Accident in Banka: जा रहे थे योगिनी माता मंदिर

कार के अंदर चालक की दबकर मौत हो गई। वहीं कार के अंदर फंसे चार अन्य लोगों को स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाल कर सभी को एक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रजौन थाना क्षेत्र के चकरोशन गांव निवासी पंकज यादव अपनी पत्नी ममता देवी मां लोको देवी बहन संजू कुमारी तथा पथरगामा गांव निवासी रुचि कुमारी के साथ कार में सवार होकर धोरैया नवादा मुख्य पद के रास्ते योगिनी माता मंदिर में पूजा अर्चना को जा रहे थे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कार चंद्रशेखर यादव चला रहा था। धोरैया नवादा मुख्य मार्ग पर डेनवारा मोड़ के पास कार सड़क किनारे खड्ढे में गिर गई। घटना में कार चालक चंद्रशेखर यादव की मौके पर ही मौत हो गई।  धोरेया थाना अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी चार गंभीर रूप से जख्मी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

रिपोर्टः दीपक कुमार सिंह, संवाददाता, बांका, बिहार

ये भी पढ़ें: Darbhanga: संसद सिक्योरिटी ब्रीच के आरोपी ललित के घर पहुंची ATS की टीम

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *