बीजेपी नेता ने नीतीश को दिया धन्यवाद, RJD को लिया आड़े हाथ

भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा।
राजनीति में कुछ भी संभव है धुर विरोधियों को आड़े हाथ लिया जाता है तो कभी विरोधियों की तारीफ भी की जाती है। ऐसा ही मामला बिहार में तब हुआ जब भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा(Vijay Kumar Sinha) ने JDU सुप्रीमो नीतीश कुमार की तारीफ की और RJD को आड़े हाथ लिया।
‘अटल की गोद में हुआ नीतीश कुमार का प्रशिक्षण’
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार का प्रशिक्षण अटल जी की गोद में हुआ। वह भाजपा के संस्कारों से संस्कारित हैं। बीजेपी में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का भाव है। नीतीश के अंदर भी वही भाव है। भाजपा के साथ ही उन्होंने बिहार की धरा पर महिला सशक्तिकरण किया। एक बार फिर उन्होंने महिलाओं के सम्मान को मजबूती दी। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करूंगा। RJD महिला सशक्तिकरण की विरोधी है। वे जमींदारी मानसिकता के लोग हैं। ऐसे लोग संसद के योग्य नहीं।
ये भी पढ़ें:सांसद मनोज झा ने कहा, न हो सब कुछ सिर्फ ‘ठाकुर’ का